नगर परिषद् मालनपुर

जिला भिंड मध्य प्रदेश

स्वच्छता तथा साइबर फ्रॉड जागरूकता कार्यक्रम

नगर परिषद मालनपुर एवं सहयोगी संस्था फीडबैक फाउंडेशन द्वारा क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों में स्वच्छता तथा साइबर फ्रॉड जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें कुल 700 से अधिक छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

🧹 स्वच्छता जागरूकता

कार्यक्रमों में बच्चों को बताया गया कि:

घर और स्कूल दोनों जगह डस्टबिन में कचरा डालें

चार प्रकार के कचरे की पहचान रखें

पानी की बर्बादी न करें

अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है

🚨 साइबर फ्रॉड जागरूकता

विद्यार्थियों को ऑनलाइन ठगी से बचने के महत्वपूर्ण तरीके बताए गए:

फिशिंग कॉल और फर्जी लिंक से सावधान रहें

किसी के साथ OTP या बैंक डिटेल शेयर न करें

साइबर अपराध की शिकायत हेतु:

📞 हेल्पलाइन: 1930

🌐 वेबसाइट: www.cybercrime.gov.in

बच्चों को प्रेरित किया गया कि वे घर जाकर अपने परिवार को भी साइबर सुरक्षा के बारे में बताएं।

📚 कार्यक्रम आयोजित किए गए इन विद्यालयों में:

सुपर किड्स पब्लिक स्कूल – 93 विद्यार्थी

ड्रीम वेली पब्लिक स्कूल – 67 विद्यार्थी

शासकीय प्राथमिक विद्यालय बालक मालनपुर – 56

आर.के. मेमोरियल स्कूल – 95 विद्यार्थी

राजकीय माध्यमिक विद्यालय सिंघवारी – 54 विद्यार्थी

वाणी भारती इंग्लिश मीडियम स्कूल – 177 विद्यार्थी

एस.आर.आई. कोचिंग क्लासेज – 30 विद्यार्थी

एस.आर.आई. पब्लिक स्कूल – 135 विद्यार्थी

सभी विद्यालयों में स्वच्छता और साइबर सुरक्षा पर प्रभावी प्रस्तुति दी गई तथा नगर परिषद द्वारा सार्वजनिक स्थानों पर बैनर लगाकर भी व्यापक जनजागरूकता अभियान जारी है।

#cybercrime#SwachhBharat#swachhbharatmission#cybersecurity#cyberhelpline1930#1930helpline#sbmurban#sbmurbangovCollector Office BhindChambal CommissionerSbm Urban MPSwachh Bharat Mission, India